Kangra: मोटरसाइकिल के टूल बॉक्स से चिट्टा बरामद, पंजाब निवासी पति-पत्नी गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Oct 18, 2026 - 07:42 PM (IST)

नूरपुर/गग्गल (राकेश/वीरेंद्र): नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम और सदवां पुलिस चौकी की संयुक्त टीम ने खज्जन में कार्रवाई करते हुए 11 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब निवासी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बीते 17 अक्तूबर की रात हिंदौराघाट के पास मिली गुप्त सूचना के आधार पर नजीर टायरमैन फैक्टरी के पास एक मोटरसाइकिल सवार पुरुष व महिला को रोककर तलाशी ली गई।

इस दौरान मोटरसाइकिल के टूल बॉक्स से चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान प्रकाश सिंह (24) और उसकी पत्नी सोनिया (19), निवासी जिला गुरदासपुर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस थाना नूरपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब नशे की सप्लाई के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

उधर, दूसरे मामले में गग्गल पुलिस ने रविवार को गांव बनोई में कार्रवाई करते हुए रोहित वोहरा निवासी कांगड़ा को 5.72 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस थाना प्रभारी उधम सिंह राजपूत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News