मंडी में पुरानी पैंशन बहाली के लिए एनपीएस कर्मियों ने निकाला कैंडल मार्च

punjabkesari.in Wednesday, Mar 16, 2022 - 11:05 PM (IST)

मंडी (रीता): नई पैंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ राज्य कार्यकारिणी के आदेशानुसार बुधवार को जिले के सभी 17 ब्लॉकों में सायं 6 बजे पुरानी पैंशन बहाली के लिए कैंडल मार्च निकाला गया। सदर ब्लॉक मंडी में महासंघ के जिलाध्यक्ष लेखराज की अगुवाई में ऐतिहासिक सेरी मंच से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तक सैंकड़ों की संख्या में सदर ब्लॉक के पैंशन विहीन साथियों द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। तत्पश्चात पत्रकारों से रू-ब-रू होते हुए महासंघ के जिला अध्यक्ष लेखराज ने कहा कि पुरानी पैंशन बहाली हिमाचल प्रदेश के 1 लाख 20 हजार कर्मचारियों के लिए एक गंभीर विषय है। 15 मई, 2003 के बाद हिमाचल प्रदेश में नियुक्त व नियमित सभी कर्मचारी नई पैंशन योजना के अंतर्गत आते हैं जिसमें बहुत सी खामियां हैं। हिमाचल प्रदेश में नई पैंशन स्कीम कर्मचारी संघ पुरानी पैंशन बहाली के लिए पिछले कई वर्षों से निरंतर प्रयासरत है परन्तु हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक पुरानी पैंशन बहाली हेतु कोई भी सार्थक कदम नहीं उठाया गया है।

इस मौके पर महासंघ राज्य सलाहकार कन्हैया राम सैनी, राज्य के कानूनी सलाहकार विद्यासागर, महासचिव नसीब सिंह, सदर ब्लॉक मंडी के अध्यक्ष रजनीश ठाकुर विशेष रूप से तथा महासंघ के राज्य सचिव नसीब सिंह, जिला महासचिव प्रवीण धीमान, वरिष्ठ उपाध्यक्षा रेखा शर्मा, डाॅ. बनिता सकलानी, महासचिव में मीडिया प्रभारी शबनम, महासंघ के सक्रिय सदस्य अजय गुलेरिया व मुकेश कुमार, सदर ब्लॉक के अध्यक्ष रजनीश ठाकुर, उपाध्यक्ष चंद्र कुमार, महासचिव हरीश ठाकुर, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह सहित अन्य एनपीएस पदाधिकारी मौजूद रहे। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News