भाजपा-कांग्रेस में विवादित सीटों पर नहीं बनी सहमति, कई नेताओं ने दिल्ली में डाला डेरा

punjabkesari.in Wednesday, Oct 19, 2022 - 11:05 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा व कांग्रेस में विवादित सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर सहमति नहीं बन पाई है। दोनों दलों में इसे लेकर दिल्ली में माथापच्ची होती रही लेकिन देर शाम तक उम्मीदवारों के नाम तय नहीं हो पाए। अब तक भाजपा 6 और कांग्रेस 22 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम फाइनल नहीं कर पाई है। जिन सीटों पर विवाद बना हुआ है, उनमें से कई नेताओं ने दिल्ली में डेरा डाला हुआ है। 

भाजपा में इन 6 सीटों को लेकर विवाद
भाजपा में जिन 6 सीटों को लेकर विवाद है, उसमें देहरा, ज्वालामुखी, कुल्लू, बड़सर, हरोली और रामपुर सीट शामिल है। इसमें देहरा सीट पर पूर्व मंत्री रविंद्र रवि और विधायक होशियार सिंह को टिकट देने पर सहमति नहीं बन पाई है। इसी तरह ज्वालामुखी से रमेश धवाला को उतारे जाने या फिर उनके विधानसभा क्षेत्र को बदलने पर मंथन चल रहा है। कुल्लू में भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश्वर सिंह को टिकट देने या न देने पर मामला फंसा है। बड़सर, हरोली व रामपुर में भी भाजपा में प्रत्याशियों के विकल्पों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 

कांग्रेस की इन 22 सीटों पर पेंच फंसा
इसके अलावा कांग्रेस में जिन 22 सीटों पर पेंच फंसा है, उसमें किन्नौर, भरमौर, शिमला शहरी, हमीरपुर, चिंतपूर्णी, गगरेट, कुटलैहड़, नालागढ़, पांवटा साहिब, इंदौरा, देहरा, जयसिंहपुर, सुलह, कांगड़ा, मनाली, आनी, करसोग, नाचन, जोगिंद्रनगर, धर्मपुर, बिलासपुर और सरकाघाट शामिल हैं। कांग्रेस में किन्नौर से विधायक जगत सिंह नेगी, भरमौर से ठाकुर सिंह भरमौरी, चिंतपूर्णी से कुलदीप कुमार व गगरेट से राकेश कालिया जैसे वरिष्ठ नेताओं के नाम पर सहमति नहीं बन पाई है। कांग्रेस की कुछ सीटें युवाओं को टिकट नहीं देने के दबाव के कारण अटकी हैं। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News