बागकुलजां गांव की निकिता सिंह नौसेना में बनी सब लैफ्टिनैंट

punjabkesari.in Friday, Mar 31, 2023 - 10:09 PM (IST)

जयसिंहपुर (ब्यूरो): बागकुलजां गांव की निवासी निकिता सिंह भारतीय नौसेना में सब लैफ्टिनैंट बनी है। भारतीय नौसेना में तकनीकी अधिकारी आईटी का यह पहला महिला बैच है और निकिता सिंह हिमाचल प्रदेश की पहली लड़की है जो भारतीय नौसेना में तकनीकी अधिकारी बनी है। आईएनएस वलसुरा नौसेना एकैडमी जामनगर में हुई पासिंग आऊट परेड के बाद निकिता नौसेना में सब लैफ्टिनैंट बनी है। निकिता की आरंभिक शिक्षा बेंगलुरु, दिल्ली व देहरादून में हुई है। निकिता ने ग्राफिक इरा यूनिवर्सिटी देहरादून से बीएससी आईटी की थी, साथ ही एनसीसी का सी सर्टिफिकेट भी हासिल किया था। निकिता ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से एमएससी आईटी की है और वह खालसा कॉलेज में आईटी की टॉपर भी रह चुकी है। 

दादा और पिता दे चुके हैं सेना में सेवाएं
निकिता के दादा स्वर्गीय सरदार रत्न सिंह सेना में हवलदार रह चुके हैं तो पिता निर्मल सिंह हाल ही में सेना से कैप्टन पद से रिटायर्ड हुए हैं जबकि उनके भाई सेना की ईएमई में कार्यरत है। निकिता के नौसेना में सब लैफ्टिनैंट बनने की खबर से उनके गांव व घर में खुशी का माहौल है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News