बलिदानी मनीष ठाकुर की पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंची, चारों तरफ मची चीख पुकार

punjabkesari.in Wednesday, Jun 04, 2025 - 02:48 PM (IST)

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश का एक लाल ड्यूटी के दौरान सिक्किम में वीरगति को प्राप्त हो गए थे। लांस नायक मनीष ठाकुर ने महज 27 साल की उम्र में शहादत हासिल की। वह जिला सिरमौर के नाहन विधानसभा क्षेत्र के बड़ाबन गांव से ताल्लुक रखते थे। बलिदानी मनीष ठाकुर की पार्थिव देह पैतृक गांव बड़ाबन में पहुंची।

जिसके बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। पार्थिव देह पहुंचने पर न केवल गांव बल्कि पूरे जिला सिरमौर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। शहीद मनीष ठाकुर की सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि होगी। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News