Chamba: डल्हौजी के इस गांव में किन्नर नहीं कर पाएंगे मनमानी, शगुन के दाम हुए तय

punjabkesari.in Monday, Jun 09, 2025 - 03:59 PM (IST)

बनीखेत (दर्शन): डल्हौजी विधानसभा की ग्राम पंचायत बैली में किन्नरों को लेकर शगुन राशि तय की गई है। पंचायत में हुई बैठक में शगुन राशि को लेकर सूची तैयार की गई है। इस लिस्ट में विभिन्न मौकों पर किन्नरों के लिए अलग-अलग शगुन राशि निर्धारित करने की बजाय सिर्फ 2 ही राशि निर्धारित की गई है। पंचायत ने बाकायदा इसके लिए प्रस्ताव पारित किया कि बिना पंचायत प्रतिनिधियों की अनुमति के गांव में कोई फेरीवाला और किन्नर नहीं आएगा। साथ ही जबरन पैसे मांगने की शिकायत ग्राम पंचायत तक पहुंचने पर किन्नरों को दी जाने वाली शगुन की राशि भी तय कर दी गई है।

ग्राम पंचायत के प्रधान जैसी राम ने बताया कि पंचायत ने बच्चे के जन्म पर 2100 रुपए तथा विवाह के अवसर पर 1100 रुपए की राशि निर्धारित की है। पंचायत के आदेशों का पालन न करने पर नियमानुसार कार्रवाई करने का भी प्रावधान किया गया है। बताया कि कुछ ग्रामीणों ने पंचायत सदस्यों से शिकायत की थी कि किन्नर जबरन पैसे वसूल रहे हैं और उनकी ओर से मांगे गए पैसे न दे पाने वाले कुछ लोगों को परेशान किया जा रहा है। इस शिकायत के बाद यह निर्णय लिया गया। किन्नर कई बार मनमानी करके लोगों को परेशान करते हैं। न्यूनतम राशि 1100 ही रहेगी अगर कोई परिवार अपनी मर्जी से राशि बढ़ाकर देता है तो वह उसका निजी मामला होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News