जल प्रबंधन बोर्ड का उपाध्यक्ष बनने के बाद बद्दी पहुंचे दर्शन सैणी, ऐसे हुआ जोरदार स्वागत

punjabkesari.in Thursday, Oct 18, 2018 - 05:37 PM (IST)

बद्दी (आदित्य): हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड के नवनियुक्त उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैणी का वीरवार को बद्दी पहुंचने पर दून भाजपा मंडल ने भव्य स्वागत किया। भाजपा नेता दर्शन सैणी के स्वागत कार्यक्रम में सांसद वीरेंद्र कश्यप, दून विधायक परमजीत पम्मी सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें बधाई दी। बता दें कि 2 बार आजाद चुनाव लड़ चुके भाजपा नेता दर्शन सैणी दून विस चुनावों में टिकट के प्रबल दावेदार थे और दून भाजपा मंडल द्वारा भी इन्हें निष्काषित भी किया गया था  लेकिन टिकट न मिलने पर उन्होंने पार्टी कैंडीडेट का साथ देने का फैसला लिया था, जिसके फलस्वरूप भाजपा दून हलके में दूसरी बार कमल खिलाने में कामयाब रही थी।
PunjabKesari
विस चुनाव में किए बलिदान का मिला ईनाम
बहरहाल अब जयराम सरकार ने दर्शन सैणी को विस चुनाव में किए बलिदान के बदले हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाकर ईनाम दिया है। वहीं दर्शन सैणी को इतना बड़ा ओहदा प्रदेश सरकार द्वारा देने पर दून भाजपा मंडल के कई नेताओं की आंखों में चुब रहा है। हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड का उपाध्यक्ष दर्शन सैणी ने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री जयराम सरकार सहित भाजपा के तमाम दिग्गज नेताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि उनका मकसद पेयजल और सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त करना रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News