पालमपुर ने नए DFO ने संभाला कार्यभार, बोले-अवैध कटान पर प्रभावी रणनीति से करेंगे काम
punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2026 - 07:30 PM (IST)
पालमपुर: भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारी वासु डोगर ने गुरुवार को पालमपुर वन मंडल के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) के रूप में कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा वन मंडल के कार्यों और गतिविधियों की जानकारी ली।
पत्रकारों से बातचीत में डीएफओ वासु डोगर ने कहा कि वन संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और जैव विविधता का संरक्षण उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में रहेगा। उन्होंने कहा कि अवैध कटान, वन अपराधों और मानव-वन्यजीव संघर्ष जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए विभाग पूरी गंभीरता और प्रभावी रणनीति के साथ कार्य करेगा। डीएफओ ने कहा कि पालमपुर वन मंडल की भौगोलिक परिस्थितियों और वन क्षेत्र का विस्तृत अध्ययन करने के बाद प्राथमिकता के आधार पर कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

