काजा में 25 दिसम्बर से नैशनल डिवैल्पमैंट कैंप व महिला आईस हॉकी प्रतियोगिता (Video)
punjabkesari.in Thursday, Dec 02, 2021 - 07:53 PM (IST)
काजा (ब्यूरो): राष्ट्रीय महिला आईस हॉकी प्रतियोगिता 25 दिसम्बर से नैशनल डिवैल्पमैंट कैंप काजा में होगी। आईस हॉकी एसोसिएशन आफ इंडिया की तरफ से कैंप और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन के बारे में पत्र एडीएम मोहन दत्त शर्मा को प्राप्त हो गया है। आईस हॉकी एसोसिएशन लाहौल-स्पीति और स्थानीय प्रशासन ने इस आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस कैंप में करीब 80 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 5 से 7 टीमों के हिस्सा लेने की संभावना है। हर टीम में 22 खिलाड़ी होंगे। इसके साथ ही 10 ऑफिशियल भी रहेंगे। प्रतियोगिता में रोजाना दो-तीन मैच होंगे। कैंप में हैदराबाद, लेह, चंडीगढ़, दिल्ली, मुंबई और हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी होंगे।
स्पीति के लिए काफी बड़ा आयोजन : मोहन दत्त शर्मा
एडीएम मोहन दत्त शर्मा ने बताया कि स्पीति के लिए यह काफी बड़ा आयोजन है। पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता स्पीति में होने जा रही है। इसके साथ ही राष्ट्रीय कैंप भी यहां आयोजित होगा। गत वर्ष हिमाचल महिला आईस हॉकी टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ब्रांज मैडल हासिल किया था। खिलाड़ियों के ठहरने की उचित व्यवस्था की जाएगी। आफिशियल स्टाफ के लिए अलग से रहने की व्यवस्थाएं की जाएगी।
रिंक में बर्फ जमाने का कार्य शुरू
समुद्र तल से 3720 मीटर की ऊंचाई पर काजा में बने आईस रिंक में बर्फ जमाने का कार्य शुरू हो गया है। बर्फबारी शुरू होते ही रिंक में पानी जमने की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। इसके साथ ही आगामी कुछ दिनों में रिंक तैयार करने से संबंधित सारी तैयारियां पूरी हो जाएंगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

पाकिस्तानी और अमेरिकी सेना के शीर्ष अधिकारियों ने की बैठक, सुरक्षा सहयोग पर चर्चा

कलावा बांधने व बंधवाते समय रखें इन नियमों का ध्यान वरना दिनों में हो जाएंगे कंगाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भेंट की

कर्नाटक में मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष 50-50 विधानसभा क्षेत्रों की यात्रा करेंगे