विधायक कर्नल धनीराम शांडिल के परिवारिक सदस्यों के नाम वोटर लिस्ट से गायब

punjabkesari.in Tuesday, Jan 19, 2021 - 07:25 PM (IST)

सोलन (ब्यूरो): पूर्व मंत्री एवं सोलन के विधायक कर्नल धनीराम शांडिल ने मतदाता सूचियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उनके परिवार के कई सदस्यों के सूची से नाम गायब थे। इससे नाराज विधायक कर्नल धनीराम शांडिल ने एसडीएस कंडाघाट से अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए इस मामले में दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पंचायत में करीब 150 लोगों के नाम मतदाता सूचियों से काट दिए गए हैं जोकि सोची-समझी साजिश के तहत किया गया है।

पंचायत चुनाव की मतदाता सूचियों पर इस बार शुरू से उंगलियां उठ रही हैं। कई लोगों को पंचायत चुनाव से वंचित होना पड़ा है। सबसे बड़ी बात यह है कि पिछले पंचायत चुनाव में लोगों का नाम मतदाता सूची में था लेकिन इस बार उनके नाम गायब हैं। शांडिल ने कहा कि इस मामले को विधानसभा में भी उठाएंगे। पंचायती राज संस्था के दूसरे चरण के चुनाव में उनकी ममलीग पंचायत में मतदान था। वह अपने परिवार के साथ बशील मतदान केन्द्र में पहुंचे तो पता चला उनके भाई की पत्नी सहित कई सदस्यों के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News