Landslide से नाहन-शिमला हाईवे बंद, मार्ग के दोनों तरफ सैंकड़ों वाहन फंसे (Watch Pics)

punjabkesari.in Friday, Sep 10, 2021 - 11:25 PM (IST)

नाहन (दलीप): भारी बरसात के बाद हुए भूस्खलन के चलते जिला मुख्यालय नाहन से 5 किलोमीटर दूर सेन की सैर के नजदीक नैशनल हाईवे-907ए ठप्प हो गया है। जानकारी के अनुसार वीरवार रात 8 बजे हुए भूस्खलन के चलते हाईवे पर भारी मलबा आ गया, जिसके चलते मार्ग पूरी तरह से ठप्प हो गया।
PunjabKesari, Traffic Jam Image

मार्ग ठप्प होने के चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं जिसके चलते सैंकड़ों लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं नैशनल हाईवे अथॉरिटी ने एनएच को बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य शुरू कर दिया है। मार्ग को खोलने के लिए दोनों तरफ से जेसीबी मशीन लगाई गई हैं।
PunjabKesari, JCB Image

जाम में फंसे लोगों ने बताया कि भूस्खलन के बाद नैशनल हाईवे रात 8 बजे सें बंद है। उन्होंने बताया कि उक्त क्षेत्र में अभी भी भूस्खलन की आशंका बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि मौके पर सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं ताकि कोई आहत न हो।
PunjabKesari, Traffic Jam Image


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News