मुख्यमंत्री पर आरोप लगाने से पहले कांग्रेसी अपने गिरेबान में झांकें : कश्यप

punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2020 - 08:48 PM (IST)

नाहन (साथी): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को कोरोना महामारी से निपटने के लिए देश में बैस्ट परफॉर्मिंग मुख्यमंत्री का अवार्ड मिला है लेकिन राज्य के कांग्रेसी नेता खासतौर से जिला सिरमौर से ताल्लुक रखने वाले कई नेता मुख्यमंत्री पर कोरोना महामारी में घोटालों के नाम पर अनाप-शनाप बयानबाजी कर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेसियों को चाहिए कि वो भ्रष्टाचार के नाम पर पहले अपने गिरेबान में झांकें। शिमला सीट के सांसद सुरेश कश्यप ने यहां बुलाए पत्रकार सम्मेलन में कांग्रेसी नेताओं को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी दशकों से भ्रष्टाचार के दलदल में डूबी है। कांग्रेस के बड़े नेता और यहां तक कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री तक जमानत पर हैं। राज्य के मुख्यमंत्री ने मैडीकल घोटाले के संज्ञान में आते ही विजीलैंस जांच के आदेश दिए।

मुख्यमंत्री ने कोरोना संकट से निपटने में अहम भूमिका निभाई
उन्होंने कहा कि सरकार और पार्टी भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरैंस अपनाए हुए है। जब कांग्रेस के लोगों ने पार्टी पर भ्रष्टाचार की उंगली उठाई तो प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने अपने पद से इस्तीफा देकर यह साबित किया कि पार्टी और सरकार भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करती। मुख्यमंत्री ने कोरोना संकट से निपटने में अहम भूमिका निभाई। कश्यप ने कहा कि कांग्रेसियों को बताना चाहिए कि उन्होंने कोरोना काल में लोगों की कहां-कहां मदद की। मोदी सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है। तीन तलाक, राम मंदिर निर्माण, धारा 370 जैसे मामले निपटाए गए हैं।

10 जून को कानून मंत्री रवि शंकर की वर्चुअल रैली
सांसद सुरेश कश्यप ने बताया कि 10 जून को देश के कानून मंत्री रवि शंकर की वर्चुअल रैली शिमला संसदीय क्षेत्र में होगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहेंगे। प्रदेश के अन्य संसदीय क्षेत्रों में भी वर्चुअल रैलियां आयोजित की जानी हैं। प्रदेश में पहली वर्चुअल रैली शिमला संसदीय क्षेत्र में होगी जिसमें मोदी सरकार की उपलब्धियां व कोरोना संकट से बचने के लिए जानकारियां दी जाएंगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News