संकट में हिमाचल की आर्थिकी! मुख्यमंत्री सुक्खू ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 11:22 AM (IST)

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार द्वारा राजस्व घाटा अनुदान (RDG) को रोके जाने के गंभीर मुद्दे पर चर्चा के लिए शुक्रवार सुबह 11:00 बजे शिमला स्थित राज्य सचिवालय में एक महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

राज्य की आर्थिक स्थिति पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए, कांग्रेस सरकार इस मुद्दे पर विपक्षी दल भाजपा सहित सभी राजनीतिक दलों के साथ एकजुटता बनाना चाहती है। संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को इस बैठक में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण भेजा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News