Kullu: तूफान के कारण 4 पैराग्लाइडर भटके दिशा

punjabkesari.in Sunday, Mar 16, 2025 - 10:02 PM (IST)

नग्गर (आचार्य): 4 पैराग्लाइडर पायलटों ने डोभी साइट से उड़ान भरी, लेकिन तूफान के कारण चारों दिशा भटक गए। घाटी में एकाएक तूफान आने से यह मामला पेश आया है। चारों ग्लाइडर पायलटों ने डोभी साइट से उड़ान भरी थी, जिनके साथ 4 क्लाइंट भी थे। चारों ग्लाइडर करीब आधा घंटा हवा में फंसे रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 3 पायलटों को सुरक्षित 15 मील रांगड़ी के बीच सुरक्षित लैंडिंग करते हुए देखा गया था।

प्रत्यक्षदर्शी रविन्द्र कारवा ने बताया कि एक ग्लाइडर तराशी के जंगल में फंसा हुआ नजर आ रहा था। पैराग्लाइडिंग से जुड़े युवा तराशी में तारों में फंसे ग्लाइडर की खोज में निकल गए और सुरक्षित उतारा गया। थाना प्रभारी पतलीकूहल रजत शर्मा ने बताया कि मामला उनके ध्यान में है। 3 पायलटों ने सुरक्षित लैंडिंग कर ली है व एक पैराग्लाइडर तराशी की तरफ जंगल में फंसा था, जिसे सुरक्षित उतारा गया है। उन्होंने बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News