पांवटा में नाग देवता मेला शुरू, सदियों से चली आ रही यह परंपरा निभा रहे लोग (Video)

punjabkesari.in Tuesday, Oct 08, 2019 - 04:48 PM (IST)

पांवटा साहिब (प्रेम वर्मा): पांवटा साहिब के अंतर्गत सालवाला पंचायत में हर वर्ष लगने वाला नाग देवता मेला इस बार भी दशहरे के समय बड़े धूमधाम से शुरू हुआ। मेले में पांवटा क्षेत्र के साथ-साथ रेणुका, शिलाई व उत्तराखंड के जौनसार से लोग अपनी फसल का कुछ हिस्सा नजराने के रूप में नाग देवता के मंदिर में अर्पित करते हैं। यह परंपरा सदियों से यह परंपरा चली आ रही है।
PunjabKesari, Nag Devta Fair Image

राजा की पुत्रवधु की कोख से लिया था नाग देवता ने जन्म

स्थानीय लोगों की मानें तो सिरमौर के राजा की पुत्रवधु जब अपने मायके जोंसार से हिमाचल की ओर आ रही थी तो नसेर नामक स्थान पर उसने 2 बच्चों को जन्म दिया, जिसमें से एक पुत्र तथा दूसरे बच्चे ने नाग देवता के रूप में जन्म लिया। वह नाग देवता उसी समय इसी जगह पर धरती में समा गए तब से यहां पर नाग देवता के मंदिर की स्थापना की गई।
PunjabKesari, Nag Devta Fair Image

3 दिन तक चलता है मेला

यहां हर वर्ष लोग अपनी फसल का कुछ हिस्सा नजराने के रूप में चढ़ाते हैं और नाग देवता से सुख-शांति की मनोकामना करते हैं। लोगों का कहना है कि जो लोग यहां सच्चे मन से आते हैं उन्हें नाग देवता दर्शन भी देते हैं। नाग देवता मेला 3 दिन तक चलता है और मेले के अंतिम दिन यहां कुश्ती का आयोजन किया जाता है।
PunjabKesari, Nag Devta Fair Image


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News