10 दिन पहले की थी पत्नी की हत्या, अब आरोपी ने कैथू जेल में की आत्महत्या

punjabkesari.in Saturday, Jan 07, 2023 - 07:16 PM (IST)

शिमला (जस्टा): समरहिल के तहत आने वाले गांव एंदड़ी में 10 दिन पहले जिस आरोपी ने अपनी पत्नी का मर्डर किया था, उसने अब स्वयं भी कैथू जेल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। आरोपी ने बाथरूम में जाकर फंदा लगाया। यह घटना शनिवार को सुबह के समय पेश आई है। आरोपी निर्मल उराव ने बाथरूम में जाकर कंबल से फंदा लगाया है। इसका पता सुबह के समय तभी चला जब अन्य कैदी बाथरूम गए। तभी इसकी सूचना जेल में पुलिस को दी गई। पश्चिम बंगाल के रहने वाले आरोपी निर्मल उराव ने 29 दिसम्बर को एंदड़ी गांव में अपनी पत्नी का नशे की हालत में मर्डर किया था। इसने अपनी पत्नी के सिर पर कांच की बोतल से वार किया था। तभी इससे सजा मिलने पर कैथू जेल भेजा गया था। यह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में चल रहा था। आखिर जेल के अंदर इसने ऐसा कदम क्यों उठाया है, यह एक जांच का विषय बन चुका है। 

जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
जेल में फंदा लगाने से कई तरह के सवाल उठने लगे हैं और जेल की सुरक्षा व्यवस्था की भी पोल खुली है। जब कैदी ने आत्महत्या की तो उस समय जेल कर्मी कहां पर थे। इसको लेकर मैजिस्ट्रीयल जांच शुरू हो गई है। इसके बाद ही आत्महत्या के करणों के खुलासे होंगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेज दिया है। पुलिस मामले को लेकर हरेक पहलू को खंगाल रही है। पुलिस पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप देगी।  

इसलिए किया था पत्नी का मर्डर 
पुलिस ने जब आरोपी निर्मल उराव से पूछताछ की थी तो उसने बताया था कि पत्नी मेरी बात नहीं मानती थी। वह हर बात पर जवाब देती थी, इसलिए मैंने उसे मार दिया। हालांकि दोनों ही उस दौरान नशे में थे, ऐसे में दोनों के बीच रात के समय लड़ाई हुई थी। 32 वर्षीय पुशीता नामक महिला व उसका पति निर्मल उराव एंदड़ी गांव में किराए के मकान में रह रहे थे। इन्होंने 40 दिन पहले ही किराए पर मकान लिया था।

जांच के बाद ही चलेगा कारणों का पता : एसपी
एसपी शिमला मोनिका भुटुंगरू ने बताया कि यह मामला पुलिस के ध्यान में आया है। इस मामले को लेकर जुडिशियल मैजिस्ट्रीयल जांच चल रही है। आखिर कैदी ने ऐसा कदम क्यों उठाया है, इसके कारणों का असली पता जांच के बाद ही चल पाएगा। मामले की अभी जांच जारी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News