Himachal: धीमा पड़ा मानसून, 25 को फिर बिगड़ सकता है मौसम

punjabkesari.in Saturday, Sep 21, 2024 - 08:08 PM (IST)

शिमला (संतोष): राज्य में अब मानसून गतिविधियां थोड़ी कम पड़ गई हैं, जिससे पिछले दो दिनों से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में धूप खिलने से लोगों ने ठंड से राहत पाई है। शनिवार को भी राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश भागों में धूप खिली। ऊना में अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार 24 सितम्बर तक मानसून गतिविधियां कम रहेंगी और हल्की-फुल्की वर्षा हो सकती है, लेकिन 25 सितम्बर को एक बार फिर मॉनसून जोर पकड़ सकता है, जिसके कारण इस दिन कुछ स्थानों पर बारिश के साथ मेघ गर्जन व बिजली गिरने का यैलो अलर्ट जारी किया गया है। 26 व 27 को भी वर्षा गतिविधियां सक्रिय रहेंगी, लेकिन कोई अलर्ट नहीं रहेगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News