MLA रीता धीमान ने महिला सम्मेलन में रखी ये मांग, जानिए क्या बोले CM जयराम

punjabkesari.in Wednesday, Mar 27, 2019 - 08:15 PM (IST)

इंदौरा (अजीज): बुधवार को इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के गंगथ में भाजपा द्वारा महिला सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं निवर्तमान सांसद शांता कुमार, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, खाद्य आपूर्ति मंत्री व कांगड़ा-चम्बा लोकसभा प्रत्याशी किशन कपूर, शहरी विकास मंत्री सरवीन चौधरी, विधायक राकेश पठानिया, विधायक राजेश ठाकुर, विधायक अरुण मेहरा, के.सी.सी. बैंक चेयरमैन राजीव भारद्वाज, पूर्व सांसद कृपाल परमार एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष इंदु गोस्वामी विशेष रूप से इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित हुए।
PunjabKesari, Women Conference Image

आचार संहिता के बाद पूरी होंगी इंदौरा क्षेत्र की सभी मांगें

महिला सम्मेलन में पहुंचने पर भाजपा महिला मोर्चा मंडलाध्यक्ष सृष्टा देवी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री व उनके साथ आए अन्य गणमान्यों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। वहीं विधायक रीता धीमान व बी.डी.सी. चेयरमैन रजिंद्र पठानिया ने मुख्यमंत्री को पगड़ी व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। विधायक रीता धीमान ने स्वागत संबोधन के दौरान बातों ही बातों में 1919 में बने गंगथ स्वास्थ्य केंद्र्र को सिविल अस्पताल बनाने की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी, जिस पर सी.एम. ने कहा कि आचार संहिता के कारण वह कोई घोषणा नहीं कर सकते लेकिन विश्वास दिलाते हैं कि इंदौरा क्षेत्र की सभी मांगों को आचार संहिता के बाद अमलीजामा पहनाया जाएगा।
PunjabKesari, Women Conference Image

सम्मेलन में 4 हजार से अधिक महिलाओं ने लिया भाग

महिला सम्मेलन में 4 हजार से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। वहीं महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष इंदु गोस्वामी ने कहा कि वो समय बीत गया जब लोग कहते थे कि जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है लेकिन अब महिला जागरूक हो गई है और अब समय यह कहने का है कि जिस ओर महिला चलती है, उस ओर जमाना चलता है। इस अवसर पर स्थानीय मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौके पर उपस्थित रहे।
PunjabKesari, Women Conference Image


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News