Breaking : कांग्रेस ने विधायक पवन काजल को कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटाया

punjabkesari.in Tuesday, Aug 16, 2022 - 11:05 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांगड़ा जिले के विधायक पवन काजल को हिमाचल कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर कांगड़ा जिला से ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद चौधरी चंद्र कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति दी गई है। बताते चलें कि पवन काजल को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है कि वह कल भाजपा में जा सकते हैं। ऐसी स्थिति में अब कांग्रेस पार्टी ने उन्हें पद मुक्त करके चौधरी चंद्र कुमार को उनकी जिम्मेदारी दे दी है।
PunjabKesari

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News