Hamirpur: सहायक स्टाफ नर्स के 390 नहीं, अब भरे जाएंगे 508 पद
punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 05:08 PM (IST)
हमीरपुर (अजय): सहायक स्टाफ नर्स (एलोपैथी) के पदों पर तैनात होने के आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। अब नई अधिसूचना के मुताबिक प्रदेश राज्य चयन आयोग सहायक स्टाफ नर्स (पोस्ट कोड 26004) के 390 पदों की जगह 508 पदों को भरने के लिए परीक्षा लेगा। इससे पूर्व आयोग द्वारा इस पोस्ट कोड के लिए 390 पदों को भरने बारे परीक्षा ली जानी थी, परन्तु प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक से 118 अतिरिक्त पदों को भरने के अनुरोध के उपरांत और स्वीकृति मिलने पर अब कुल 508 पद भरे जाएंगे।
नई अधिसूचना के मुताबिक अब सहायक स्टाफ नर्स (एलोपैथी) के 508 पदों की संशोधित श्रेणी विवरण निम्न प्रकार से होगा :
सामान्य (यूआर) 185, ईडब्ल्यूएस 64, सामान्य (डब्ल्यूएफएफ) 06, अनुसूचित जाति (यूआर) 101, अनुसूचित जाति (आईआरडीपी), (बीपीएल) 19, अनुसूचित जाति (डब्ल्यूएफ) 04, गैर-अनुसूचित जनजाति (यूआर) 19, अनुसूचित जनजाति (आईआरडीपी, बीपीएल) 06, अन्य पिछड़ा वर्ग (यूआर) 83, अन्य पिछड़ा वर्ग (आईआरडीपी, बीपीएल) 19 तथा 02 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (डब्ल्यू.एफ.एफ.) के शामिल हैं।
इसके बारे में आयोग के सचिव डा. विक्रम महाजन ने बताया कि नई अधिसूचना के मुताबिक अब सहायक स्टाफ नर्स (पोस्ट कोड 26004) के 508 पद भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी नियम और शर्तें पहले की तरह लागू होंगी। मूल विज्ञापन में कोई बदलाव नहीं होगा।

