Himachal: कांग्रेस हाईकमान ने कुलदीप राठौर को सौंपी नई जिम्मेदारी, इस राज्य का पर्यवेक्षक किया नियुक्त

punjabkesari.in Saturday, Aug 16, 2025 - 07:21 PM (IST)

शिमला (राक्टा): कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह राठौर को नई जिम्मेदारी सौंपी है। इसी कड़ी में पार्टी हाईकमान ने उन्हें उत्तराखंड का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इससे पहले उन्हें मध्य प्रदेश और गुजरात का पर्यवेक्षक भी नियुक्त किया गया है। राठौर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पार्टी हाईकमान ने कुलदीप राठौर को संगठन सृजन अभियान के तहत ऑब्जर्वर नियुक्त किया है, ऐसे में वह जल्द ही उत्तराखंड जाकर कांग्रेस नेताओं से वन टू वन बैठक करेंगे और संगठन की मजबूती के लिए अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंपेगे।

वहीं विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने उक्त नियुक्ति को लेकर पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया है। बता दें कि कुलदीप सिंह राठौर कांग्रेस हाईकमान के विश्वास पात्रों में शुमार हैं। उन्हें पहले प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में भी शामिल बताया जा रहा था, लेकिन उन्होंने स्वयं स्पष्ट किया कि वह इस दौड़ में शामिल नहीं हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News