नादौन से लापता नाबालिग लड़की मौसी के घर से बरामद

punjabkesari.in Thursday, Oct 01, 2020 - 07:13 PM (IST)

नादौन (संजीव बॉबी): नादौन के एक गांव में किराए पर रह रहे चम्बा जिला एक मजदूर परिवार की नाबालिग लड़की लापता हो गई, जिसकी सूचना पुलिस को बीती रात मिली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उस लड़की को परागपुर क्षेत्र में रह रही उसकी मौसी के पास से बरामद करके पुलिस थाना पहुंचाया। इस दौरान डीएसपी रेणु शर्मा भी मौका पर पहुंच गईं। लड़की से पूछताछ की गई और उसके बयान भी कलमबद्ध किए गए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों ने शिकायत में कहा है कि उनकी बेटी बीते रोज स्कूल गई थी लेकिन वापस नहीं आई। इस मामले की शहर में काफी चर्चा है।

मिली जानकारी के अनुसार यह लड़की नादौन शहर में देर शाम तक देखी गई थी, उसके बाद उसे किसी ने परागपुर में उसकी मौसी के घर पहुंचाया। पुलिस ने वीरवार को उसे उसकी मौसी के घर से बरामद कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी रेणु शर्मा ने बताया कि लड़की नाबालिग है। उसके परिजनों ने लड़की के लापता होने की सूचना रात को 2 बजे दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाइ करते हुए टीमों का गठन करके लड़की की तलाश शुरू कर दी थी। आज उसे उसकी मौसी के पास से बरामद कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News