युवक ने घर में घुसकर 18 वर्षीय लड़की से किया दुष्कर्म

punjabkesari.in Tuesday, Mar 19, 2019 - 06:05 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी) : हिमाचल प्रदेश में एक 18 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जहां एक लड़की के गांव के एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला सुंदरनगर जिले के उपमंडल की ग्राम पंचायत बायला का है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पिछले कल वह अपने घर के कमरे में अकेली सो रही थी तो सुबह 11 बजे के करीब युवक( भुवनेश कुमार उर्फ रिशु) कमरे के अंदर आया। कमरे के अंदर आने के बाद आरोपी ने लड़की के मां-बाप के बारे में पूछा।

जिस पर लड़की ने कहा कि उसके माता पिता घर पर नहीं है। जिसके बाद युवक ने दरवाजे को अंदर से कुंडी लगाकर लड़के के साथ दुराचार किया। पीड़िता ने कहा कि उसने इस टनाक्रम के बारे में अपनी भाभी को बताया। इस पर सुंदरनगर पुलिस ने आईपीसी की धारा 376,452 व 506 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मामले में वांछित चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी उसके गांव से हो गई है और आरोपी को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Related News