हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह बने ''यूथ आइकॉन'', वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन में दर्ज हुआ नाम

punjabkesari.in Saturday, Sep 27, 2025 - 07:36 PM (IST)

बद्दी (ठाकुर): हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह का वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स यूके लंदन टीम द्वारा प्रतिष्ठित पुरस्कार यूथ आइकॉन और इंटैलेक्चुअल पॉलिटिक्स से सम्मानित करते हुए उनका नाम वर्ल्ड बुक ऑफ यूके लंदन में दर्ज किया गया है। इस अवसर पर उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यूके लंदन द्वारा प्रशंसा पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यूके लंदन संस्थान की ओर से सुमित सिंगला ने हिमाचल प्रदेश के मंत्री को अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करते हुए कहा कि विक्रमादित्य सिंह प्रदेश को एक प्रभावी नेतृत्व देने के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के युवा वर्ग के चहेते नेता के रूप में उभरे हैं। इस पर उन्हें यूथ आइकॉन और इंटैलेक्चुअल पॉलिटिक्स वर्ग में चयनित किया गया और उन्हें यह अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News