बैठक में भाग लेने धर्मपुर पहुंचे मंत्री महेंद्र सिंह, कार्यकर्ताओं से की ये अपील

Sunday, Aug 09, 2020 - 09:57 PM (IST)

धर्मपुर (ब्यूरो): उपमंडल मुख्यालय धर्मपुर में रविवार को मंडल भाजपा की बैठक मंडल प्रधान पूर्ण चंद ठाकुर व जिला अध्यक्ष दिलीप ठाकुर की अध्यक्षता में हुई, जिसमें मंडल के भाजपाइयों ने भाग लिया।

बैठक में विशेष रूप से जल शक्ति, बागवानी, सैनिक कल्याण तथा राजस्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने शिरकत की।

इस मौके पर उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया तथा कहा कि प्रदेश सरकार की विकासात्मक योजनाओं का प्रचार-प्रसार लोगों तक किया जाए।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वच्छ पेयजल सुविधा लोगों को दी जा रही है, वहीं सिंचाई की वृहत परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर के अलावा प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी रजत ठाकुर और मंडल के महामंत्री प्रताप सकलानी सहित अनेक भाजपाइयों ने भाग लिया।

रविवार को जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने अधिकारियों के साथ बैठक की तथा उन्हें निर्देश दिए कि कार्यों में तेजी लाई जाए तथा उन्हें तय सीमा में पूरा किया जाए।

उन्होंने कहा कि विभिन्न कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

Vijay