संविधान दिवस पर कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने दिलाई अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ

punjabkesari.in Thursday, Nov 26, 2020 - 05:22 PM (IST)

ऊना (अमित शर्मा) : जिला मुख्यालय पर संविधान दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश के कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में शिरकत की। कंवर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की सुरक्षा की शपथ भी दिलाई। उन्होंने भारत के संविधान को विश्व के सभी संविधान में सबसे बेहतरीन बताया। 

जिला मुख्यालय पर वीरवार को संविधान दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश के पंचायती राज एवं कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की सुरक्षा में अपना योगदान सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि वर्ष 1947 में जब देश का विभाजन होने के बाद पाकिस्तान अलग देश के रूप में अस्तित्व में आया तो उसने खुद को इस्लामिक स्टेट घोषित किया। लेकिन भारत ने खुद को सेकुलर देश घोषित करते हुए यहां सभी धर्मों पंथो और विचारधाराओं को समान अधिकार देते हुए दुनिया का बेहतरीन संविधान लागू किया।

मंत्री ने कहा कि भारत का संविधान अपने नागरिकों को न केवल सुरक्षा की भावना देता है, बल्कि अभिव्यक्ति की आजादी और अन्य कई एवं अधिकार भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान की सबसे बड़ी विशेषता धर्मनिरपेक्ष होना है। जिसमें सभी धर्मों को समान भाव से न सिर्फ देखा जाता है बल्कि उन्हें अधिकार भी प्रदान किए गए हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि भारत का संविधान विश्व के सभी देशों में से बेहतरीन संविधान है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को भारतीय संविधान की सुरक्षा में अपना उत्तम योगदान सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prashant sharma

Recommended News

Related News