चुनावी मौसम में बरसाती मेंढक की तरह टर्रा रही है आम आदमी पार्टी : गोविंद ठाकुर

punjabkesari.in Friday, Jun 24, 2022 - 08:57 PM (IST)

शिमला (प्रीति): शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा है कि चुनावी मौसम में आम आदमी पार्टी के नेता बरसाती मेंढक की तरह टर्रा रहे हैं। जो चुनावों के बाद गायब हो जाएंगे। यही पार्टी का एजैंडा है। शिक्षा मंत्री का कहना है कि खबरों में बने रहने के लिए पार्टी यह सब ड्रामा कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली और हिमाचल का कोई मुकाबला नहीं है। दिल्ली मैदानी क्षेत्र है और हिमाचल भौगोलिक दृष्टि से दुर्गम क्षेत्र है। बावजूद इसके यहां 16000 स्कूल चल रहे हैं जो बेहतर स्थिति में हैं। दिल्ली के स्कूलों की हालत खस्ता है। 800 स्कूलों में हैडमास्टर नहीं हैं और इतने ही स्कूलों में विज्ञान कक्षाएं नहीं हैं। स्कूल शिफ्टों में चल रहे हैं।

हिमाचल में आप को कुछ मिलने वाला नहीं
शिक्षा मंत्री ने कहा है कि आप के नेता यहां आकर शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हैं लेकिन हिमाचल में उन्हें कुछ मिलने वाला नहीं है। सभी जानते हैं कि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार कैसे चल रही है। वहां लोगों को कितनी सुविधाएं मिल रही हैं, यह किसी से छुपा नहीं है। पूर्व में हुए कई राज्यों के चुनावोंं में इनकी जमानत जब्त हुई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली व पंजाब में गर्मी बढ़ रही है और ऐसे में प्रदेश में ठंडी हवाएं लेने के लिए पार्टी के नेता यहां आ रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा है कि अब आम आदमी पार्टी के नेता मनाली में रोड शो करने जा रहे हैं। पार्टी ने यह अच्छा तरीका निकाला है क्योंकि यहां पर पहले ही हजारों लोग घूमने निकले होते हैं।

नेता प्रतिपक्ष की बोलवाणी उचित नहीं
गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष की बोलवाणी सही नहीं है। उन्हें मुख्यमंत्री के लिए ऐसे अमर्यादित शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। प्रदेश के मुख्यमंत्री की बजाय किसी आम आदमी के लिए भी ये शब्द इस्तेमाल नहीं किए जा सक ते। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री संवेदनशील हैं, उन्हें सभी की चिंता है और किसी की सज्जनता उसकी कमजोरी नहीं होती। उन्होंने सभी राजनेताओं से मर्यादित बयान देने का आग्रह किया है, क्योंकि इसका प्रभाव आमजन पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश की जनता का अपमान हुआ है और इसके लिए नेता प्रतिपक्ष को जनता से माफी मांगनी चाहिए।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News