महज 21 साल में भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बना हिमाचल का बेटा

punjabkesari.in Wednesday, May 31, 2017 - 02:55 PM (IST)

चंबा: हिमाचल के चंबा जिला के तनिश ठाकुर ने महज 21 साल में भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बन कर जनजातीय क्षेत्र भरमौरवासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। यह पहला मौका है कि जब यहां से संबंध रखने वाला कोई युवक नौसेना में इस बड़ी उपलब्धि पर पहुंचा हो। बताया जाता है कि तनिश उपमंडल मुख्यालय के निकटवर्ती गांव राजौर से संबंध रखने वाला है। 


बेटे की इस कामयाबी पर हो रहा गर्व महसूस
उसके पिता रूमेल सिंह ठाकुर बिजली बोर्ड के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता शाहपुर में तैनात हैं जबकि माता वंदना ठाकुर गृहिणी हैं। बटे की कामयाबी पर रूमेल सिंह ठाकुर फूले नहीं समा रहे। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बेटे की इस कामयाबी पर गर्व महसूस हो रहा है। केरल के अझिमाला स्थित इंडियन नेवल अकादमी में प्रशिक्षण हासिल करने के बाद तनिश को भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनने का गौरव हासिल हुआ है। 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News