मनाली के रांगड़ी में खोखों में लगी भीषण आग, 28 लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख

punjabkesari.in Friday, Sep 01, 2023 - 05:24 PM (IST)

कुल्लू (संजीव जैन): जिला कल्लू की पर्यटन नगरी मनाली के साथ रांगड़ी में अचानक दोपहर के समय लकड़ी के खोखों में आग लग गई। वहीं लकड़ी के खोखो में लगी आग के चलते 28 लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। इसके अलावा 50 लाख रुपए की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। सूचना मिलते ही मनाली पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और अब मामले की जांच की जा रही है।
PunjabKesari

जानकारी के अनुसार दोपहर के समय रांगड़ी में कचरा प्लांट के समीप लकड़ी के खोखों में आग लग गई तथा देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लकड़ी से बने 9 खोखों को चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों द्वारा अग्निशमन केंद्र मनाली को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।

आग के कारण 9 खोखे पूरी तरह से जल गए और उसमें रखा हुआ सामान भी नष्ट हो गया। इन लकड़ी के खोखों में नेपाली मूल के परिवार रहते थे। जो यहां पर मेहनत-मजदूरी कर अपना भरण-पोषण कर रहे थे। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही मनाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। आग के चलते सभी परिवारों का सामान जलकर नष्ट हो गया है। इसके अलावा साथ लगती संपत्ति को जलने से बचा लिया गया है। मनाली पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों के बयान भी दर्ज किए हैं और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News