कांगड़ा में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, 2 बच्चों के सिर से उठा मां का साया; सास-ससुर हिरासत में

punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2026 - 02:34 PM (IST)

Kangra News : हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के अंतर्गत आते जसौर गांव में एक विवाहिता की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।  इस घटना के बाद मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के सास-ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

आधी रात को मिली मौत की सूचना

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान शालिनी देवी के रूप में हुई है। इस संबंध में उसके पिता बलधर निवासी पृथ्वी राज ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उन्होंने अपनी बेटी का विवाह 20 नवंबर 2020 को जसौर निवासी गुलवंत कुमार के साथ किया था। उनका आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही शालिनी को सास-ससुर द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतका के पिता पृथ्वी राज (निवासी बलधर) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 मार्च की रात शालिनी के पति ने, जो लुधियाना में कार्यरत है, फोन कर बताया कि शालिनी की तबीयत बिगड़ गई है और उसके नाक-मुंह से खून बह रहा है। जब मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे तो शालिनी बेहोशी की हालत में बिस्तर पर पड़ी मिली और कमरे में पंखे से बंधी चुन्नी बीच से कटी हुई पाई गई। आनन-फानन में शालिनी को टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका अपने पीछे दो मासूम बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) छोड़ गई है।

पुलिस की कार्रवाई

एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटनास्थल के साक्ष्यों और मृतका के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना के बाद मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और उनकी बेटी को आत्मघाती कदम उठाने के लिए मजबूर करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मृतका के सास-ससुर को हिरासत में ले लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, पुलिस हर पहलू पर मामले की जांच कर रही है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News