विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर जड़ा प्रताड़ित करने का आरोप, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Sunday, May 05, 2019 - 04:21 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी): जिला मंडी के उपमंडल सुंदरनगर में एक विवाहिता द्वारा ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता महिला की शादी जोगेंद्र पाल गांव शेरढ़ डाकघर स्यांंजी तहसील सुंदरनगर जिला मंडी के साथ वर्ष 2014 में हुई थी। शादी के 4 महीने के बाद ही महिला को उसके पति, सास, ससुर व देवर जगतराम, मौसी सास कोसला देवी व उसकी बेटी सुषमा द्वारा बिना किसी कारण के तंग करना शुरू कर दिया गया।

बी.एस.एल. पुलिस थाना सुंदरनगर में दर्ज की एफ.आई.आर.

वहीं विवाहिता के बयान के आधार पर बी.एस.एल. पुलिस थाना सुंदरनगर में आरोपियों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की पुष्टि करते हुए डी.एस.पी. सुंदरनगर तरनजीत सिंह ने कहा कि विवाहिता द्वारा ससुराल पक्ष पर उसे प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर ससुराल पक्ष के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 498-ए,506 व 34 में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News