शादी का झांसा देकर फौजी ने युवती से बनाए अवैध संबंध, लड़की ने निगला जहरीला पदार्थ

punjabkesari.in Tuesday, Mar 13, 2018 - 12:59 AM (IST)

मंडी : शादी का झांसा देकर एक लड़की के साथ अवैध संबंध बनाने का मामला सामने आया है। आरोप सेना के एक जवान पर लगे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी ने लड़की से शादी करने के प्रस्ताव पर टालमटोल किया तो इससे आहत होकर लड़की ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। लड़की के बयान पर पुलिस ने आरोपी जवान के विरुद्ध दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। आरोपी जवान राजस्थान के जयपुर में तैनात है और 6 मार्च को ही घर छुट्टी आया था जो सदर हलके के कोटमोर्स का रहने वाला है। 3 साल पहले ही सेना में भर्ती हुआ था। बताया जा रहा है कि करीब 9 माह पहले सोशल मीडिया पर लड़की उसके संपर्क में आई। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से मिले और लड़की अपने घर के बजाय मंडी शहर में एक किराए के कमरे में रहने लगी जिसका खर्च आरोपी वीरेंद्र वहन करता था। लड़की ने भी अपने परिजनों व रिश्तेदारों को बताया था कि वीरेंद्र उसके साथ जल्द शादी करने वाला है। लड़की का आरोप है कि 7 व 8 मार्च को वह लड़की के कमरे में उसके साथ रहा, वहां उससे दुष्कर्म हुआ। कु छ दिनों के अंदर शादी करने का दिलासा देकर वह अपने घर कोटमोर्स चला गया।

शादी की बात को लेकर दोनों में काफी कहासुनी हुई
 8 मार्च के बाद लड़की को कोई कॉल नहीं आई। रविवार देर शाम उसने वीरेंद्र कु मार के मोबाइल फोन पर कॉल की तो उसने लड़की को बताया कि देवता ने अभी 3 साल तक शादी करने से मना किया है इसलिए वह अभी शादी नहीं कर सकता है। दोनों में काफी कहासुनी हुई। इस बीच लड़की ने देर रात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। रविवार को लड़की की मां भी उसके पास आई हुई थी। लड़की की तबीयत बिगडऩे पर मां उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल मंडी ले गई, वहां चिकित्सकों ने पुलिस को सूचित किया। पूछताछ के दौरान लड़की ने दुष्कर्म होने की बात बताई। पुलिस ने तुंरत कार्रवाई करते हुए वीरेंद्र को उसके घर से पूछताछ के लिए तलब किया। एस.पी. मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है, उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News