Mandi: आईटीआई में 17 अप्रैल को होंगे कैंपस इंटरव्यू, जानें आयु और पात्रता शर्तें

punjabkesari.in Sunday, Apr 13, 2025 - 02:37 PM (IST)

मंडी, (रीता) : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ग्रेड-ए मंडी, हिमाचल प्रदेश में 17 अप्रैल को हीरो मोटो कॉर्प लिमिटेड, नीमराना (राजस्थान) द्वारा कैंपस साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। संस्थान के प्रधानाचार्य इंजीनियर रविन्द्र सिंह बनयाल ने बताया कि इसमें पुरुष व महिला अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

जिसमें 10वीं, 12वीं पास या आईटीआई में फिटर, टर्नर, वैल्डर, इलैक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, डीजल मैकेनिक, रैफ्रिजरेशन, इंस्ट्रूमैंट मैकेनिक, इलैक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मैकेनिक मोटर व्हीकल व ड्राफ्ट्समैन सिविल की हो। लड़कियों के लिए सभी ट्रेड है। पासआऊट वर्ष 2022, 2023, 2024 में की हो। आयु सीमा 18 से 24 वर्ष तक होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को वेतन के अतिरिक्त पीएफ, ईएसआईसी, बोनस व छुट्टियां भी दी जाएंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News