Mandi: मंडी की पहचान बनेगी ब्यास महाआरती : अग्निहोत्री

punjabkesari.in Sunday, Feb 15, 2026 - 10:26 PM (IST)

मंडी (रजनीश): अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 के उपलक्ष्य में ब्यास नदी के तट पर स्थित पंचवक्त्र महादेव मंदिर के समीप ब्यास महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। ब्यास महाआरती में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने आरती में भाग लेकर ब्यास नदी की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि ब्यास महाआरती नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आरंभ हुई है और आने वाले समय में मंडी की पहचान बनेगी। आरती की विधि वाराणसी से आए 5 विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न करवाई गई। मंडी नगर अपनी स्थापना के 500वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस अवसर पर नगर के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता लेजर शो भी प्रस्तुत किया गया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News