मनाली की चाहत ने जीती अंडर-19 शतरंज प्रतियोगिता

punjabkesari.in Sunday, Aug 12, 2018 - 09:42 PM (IST)

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय अंडर-19 शतरंज प्रतियोगिता का समापन रविवार को इंडोर स्टेडियम धर्मशाला में हुआ। इस प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग में मनाली की चाहत अव्वल स्थान पर रही, वहीं लड़कों के वर्ग में मंडी के अमिश सूद प्रथम, मंडी के दक्ष सूद द्वितीय व कांगड़ा के सुशांत शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष अजय वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राज्य सचिव मैडम विदुषी शर्मा, मंडी चैस एडहॉक कमेटी चेयरमैन संजीव पराशर, जिला कांगड़ा अध्यक्ष प्रवीण कुमार शर्मा, अजय शर्मा, शरद चंद्र, कुलवंत राणा, राजीव मांडले, विनोद कुमार व अन्य मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News