रोहतांग दर्रा बर्फ के फाहों से हुआ सराबोर

punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2020 - 08:40 PM (IST)

मनाली: मार्च के बाद वीरान पड़े अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रे में 3 इंच बर्फ  की परत बिछ गई है। अटल टनल बनने के बाद सैलानियों ने रोहतांग से दूरी बना ली है, लेकिन अब बर्फ  पडऩे से दर्रे में फिर से रौनक लौट आएगी। पर्यटन कारोबारियों की मानें तो कुल्लू-मनाली आने वाले सैलानियों की पहली पसंद रहने वाले रोहतांग दर्रे में भी बर्फ  के फाहे गिरने से रौनक लौटने की उम्मीद बढ़ी है। अटल टनल बनने के बाद यह दर्रा सैलानियों के बिना वीरान हो गया है, लेकिन अब बर्फ  के फाहे गिरने का क्रम शुरू हो गया है, जिससे रौनक बढऩे की उम्मीद जगी है। प्रदेश में मौसम ने रविवार को करवट बदली। लाहौल-स्पीति व कुल्लू-मनाली की चोटियों में बर्फ  के फाहे गिरे। गर्मियों में लाखों देशी-विदेशी सैलानियों की पहली पसंद रहने वाले अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल रोहतांग व बारालाचा दर्रे सहित घाटी की चोटियों ने बर्फ  की सफेद चादर ओढ़ी। सोमवार सुबह धूप खिलते ही बर्फ  से लदे पहाड़ चांदी से चमक उठे। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष अनूप ठाकुर ने बताया कि पहाड़ों में ताजा हिमपात होने से मनाली-कुल्लू में पर्यटकों की आमद बढ़ेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News