Kullu: लाहौल-स्पीति में भारी हिमपात से जनजीवन अस्त-व्यस्त, धुंधी के समीप हिमस्खलन से मनाली-केलांग मार्ग बंद

punjabkesari.in Thursday, Feb 27, 2025 - 07:42 PM (IST)

मनाली (सोनू): लाहौल-स्पीति में भारी हिमपात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिला भर में गत 3 दिनों से भारी हिमपात से धुंधी के समीप हिमस्खलन होने से मनाली-केलांग मार्ग बंद हो गया है। केलांग मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बुधवार शाम से बंद है। लाहौल-स्पीति जिला के मुख्य मार्गों सहित सभी संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। पिछले 3 दिन से हिमपात के कारण लाहौल-स्पीति जिला का संपर्क देश-दुनिया से कट गया है। 

वहीं अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल में 3 फुट जबकि साऊथ पोर्टल में 2 फुट हिमपात हुआ है। वीरवार को हिमपात को देखते हुए डीसी लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने स्कूल और शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने के आदेश जारी किए हैं। हिमस्खलन की आशंका को देखते हुए किसी भी वाहन चालक को मनाली के सोलंगनाला से आगे जाने की मंजूरी नहीं दी गई। प्रशासन की ओर से लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। डीसी ने कहा कि जिला में भारी हिमपात के कारण हिमस्खलन भी आशंका बढ़ी है। प्रशासन हालात पर नजर रख रहा है। लोगों को मौसम साफ होने तक घरों में रहने की सलाह दी गई है। हालात सामान्य होते ही बीआरओ सड़क बहाली में जुट जाएगा।

लाहौल के टिंडी नाले में गिरा ग्लेशियर
उधर, लाहौल के टिंडी नाले में वीरवार शाम को हिमस्खलन हुआ। हिमखंड गिरने से पैदल रास्ता बंद हो गया। हेमराज, जयपाल, तेंजिन, कपिल और सूरज ने बताया कि हिमखंड की जद में कुछ पेड़ आ गए। बर्फबारी के चलते इन दिनों लोग घरों में दुबके हैं। साफ मौसम में यदि हिमखंड गिरता है तो जानी नुक्सान की संभावना बढ़ सकती थी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News