हिमस्खलन से 11 घंटे बंद रहा मनाली-केलांग NH, आधे घंटे तक रुका चंद्रा नदी का बहाव

punjabkesari.in Friday, Jan 27, 2023 - 07:39 PM (IST)

केलांग (ब्यूरो): अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल के समीप आधी रात को हिमस्खलन हुआ। हिमस्खलन होने से मनाली-केलांग राष्ट्रीय राजमार्ग 11 घंटे बंद रहा। हिमस्खलन की आवाज सुनकर तेलिंग के ग्रामीण नींद से उठ गए, वहीं पता चलते ही बीआरओ सड़क बहाली में जुट गया। बीआरओ ने एक बजे हिमस्खलन को हटाकर यातायात सुचारू किया। हालांकि हिमस्खलन टनल की पहाड़ी में हुआ लेकिन भारी-भरकम हिमस्खलन ने नदी पार कर सड़क को भी अवरुद्ध कर दिया। वहीं हिमस्खलन से चंद्रा नदी का बहाव भी आधा घंटा रुक गया।

बता दें कि लाहौल में भारी हिमपात होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। हालांकि घाटी की मुख्य सड़कें बीआरओ ने बहाल कर ली हैं लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग के सभी संपर्क मार्ग अभी अवरुद्ध चल रहे हैं। मनाली से दारचा तक सड़क बहाल कर दी गई है तथा प्रशासन ने फोर व्हील ड्राइव वाहनों में ही सफर करने की सलाह दी है। लाहौल में शुक्रवार को धूप खिलने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

डीसी लाहौल-स्पीति सुमित खिमटा ने बताया कि देर रात हुए हिमस्खलन ने सड़क को अवरुद्ध कर दिया था जिसे दोपहर एक बजे बहाल कर लिया है। उन्होंने कहा कि भारी हिमपात के बाद घाटी में जगह-जगह हिमस्खलन हो रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने की बात कही। उन्होंने घाटी वासियों से आग्रह किया कि जरूरत पड़ने पर फोर व्हील ड्राइव वाहनों में ही सफर करें।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News