Mandi: बीड़-बिलिंग से उड़ान भरने वाला अमरीकी पैराग्लाइडर जोगिंद्रनगर में तारों से उलझा मिला
punjabkesari.in Monday, Oct 19, 2026 - 10:14 PM (IST)
जोगिंद्रनगर (विनोद): बीड़-बिलिंग से पैराग्लाइडिंग के लिए उड़ान भरने वाले 69 वर्षीय अमरीकी नागरिक क्रिश के साथ सोमवार शाम जोगिंद्रनगर क्षेत्र के घोड़ण गांव में एक घटना सामने आई। उड़ान के दौरान वह बिजली की तारों में उलझ गए, जिसके बाद उन्हें मौके पर ही आपात स्थिति में लैंडिंग करनी पड़ी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में क्रिश को कोई चोट नहीं आई और वह सुरक्षित रहे। उन्होंने बताया कि वह पिछले 7 दिनों से बीड़ में रह रहे हैं। भारत में अगले 7 दिन और बिताने के बाद वह वापस अमरीका लौट जाएंगे।

