Mandi: जंगल में बकरियां चराने गए व्यक्ति की ढांक से गिरकर मौत, परिजनों में पसरा मातम

punjabkesari.in Friday, Aug 14, 2026 - 12:11 PM (IST)

Mandi News : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पर जंगल में बकरियां चराने गए 67 वर्षीय बुजुर्ग की ढांक में गिरने से मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा सुंदरनगर की बीएसएल कॉलोनी थाना क्षेत्र के निहरी के सुरला नाला-काण्डी का है।  मृतक की पहचान झुवाठी राम निवासी काण्डी, तहसील निहरी के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र राजू राम के अनुसार, उनके पिता झुवाठी राम 12 अगस्त को बकरियां चराने के लिए जंगल गए थे। शाम को बकरियां घर लौट आई, लेकिन उनके पिता वापस नहीं पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान उनका शव पगडंडी से नीचे ढांक में पेट के बल पड़ा मिला।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। एस.पी. विनोद कुमार ने बताया पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma