किसी काम से घर के बाहर गए थे पत्नी व बच्चा, पीछे से पति ने उठाया खौफनाक कदम; परिजनों में पसरा मातम
punjabkesari.in Friday, May 29, 2026 - 06:21 PM (IST)
Shimla News : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के उड़े होश
जानकारी के मुताबिक, मामला ढली पुलिस थाना के अंतर्गत हरिओम भवन का है। व्यक्ति ने उस समय यह आत्मघाती कदम उठाया जब वह घर में अकेला था। घटना के समय उसकी पत्नी व बच्चा किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। जब पत्नी वापस घर लौटी, तो उसने पति को फंदे से लटका हुआ पाया। इस खौफनाक मंजर को देखकर परिजनों के होश उड़ गए और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।प्रारंभिक जांच के दौरान परिजनों ने किसी भी व्यक्ति पर कोई संदेह जाहिर नहीं किया है। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है। एएसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

