Solan: पूर्व उपप्रधान की हत्या मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अंतर्जातीय विवाह बनी रंजिश की वजह!
punjabkesari.in Tuesday, Oct 21, 2025 - 03:08 PM (IST)

नालागढ़ (आदित्य): साेलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली अंतर्गत आती साईं पंचायत के पूर्व उपप्रधान सोहन लाल की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी और मृतक के साले को लंबी तलाश के बाद पहाड़ी चिकनी के जंगलों से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हत्या के बाद लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था, जिससे उसे पकड़ना एक चुनौती बना हुआ था।
एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि हत्या के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पांच विशेष टीमें और एक एसआईटी का गठन किया गया। आरोपी बार-बार स्थान बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था, लेकिन अंततः पुलिस ने तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर उसे पहाड़ी चिकनी के जंगलों से गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस आरोपी से मामले काे लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी ने बताया कि फिलहाल वारदात काे अंजाम देने वाले हथियार और आराेपी जिस बाइक पर भागा था, वे अभी बरामद नहीं हुए हैं, जिन्हें जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले सोहन लाल ने आराेपी की बहन से बिना पारिवारिक सहमति के शादी कर ली थी। यह विवाह अंतर्जातीय था। इस विवाह से लड़की के परिवार में गहरा रोष था। इसी रंजिश के चलते आराेपी ने सोहन लाल को बीते 17 अक्तूबर काे गोली मारकर फरार हाे गया था। वहीं गंभीर रूप घायल सोहन लाल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में उसकी माैत हो गई थी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं काे ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी हुई है।