CM जयराम ठाकुर के OSD होंगे महेन्द्र धर्माणी, त्रिलोक जम्वाल राजनीतिक सलाहकार

punjabkesari.in Thursday, Dec 28, 2017 - 08:20 PM (IST)

शिमला: हिमाचल सरकार ने महेन्द्र धर्माणाी को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का ओ.एस.डी. तैनात किया है। वीरवार को उनकी विशेष कार्य अधिकारी के तौर पर तैनाती की गई। इस संबंध में मुख्य सचिव वी.सी. फारका की ओर से नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। बता दें कि महेन्द्र धर्माणी वर्तमान में बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता भी हैं। निगम शिमला के चुनाव में भाजपा को पहली बार सत्ता में लाने के लिए महेंद्र धर्माणी की अहम भूमिका रही है। 
PunjabKesari
वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा नेता त्रिलोक जम्वाल को सी.एम. जयराम ठाकुर का राजनीतिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। सरकार ने वीरवार को उनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए।धर्माणी और त्रिलोक जम्वाल दोनों बिलासपुर जिला से संबंध रखते हैं। महेंद्र धर्माणी पहले शिक्षा विभाग में कार्यरत थे। सरकारी नौकरी छोड़कर धर्माणी भाजपा के होल टाइमर बने। इसी तरह त्रिलोक जम्वाल भी भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी रहे हैं। जम्वाल को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का करीबी माना जाता है। त्रिलोक जम्वाल अभी हाईकोर्ट में एडवोकेट हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News