दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले महेंद्र सिंह व रामलाल मारकंडा, उपचुनाव में हार के कारणों की दी जानकारी
punjabkesari.in Saturday, Nov 13, 2021 - 09:03 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): हिमाचल प्रदेश में 4 उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को मिली हार के बाद आलाकमान ने मंत्रियों को दिल्ली तलब किया है। इसके तहत जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डाॅ. रामलाल मारकंडा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की। पार्टी सूत्रों के अनुसार दोनों मंत्रियों ने उपचुनाव में हार के कारणों की राष्ट्रीय अध्यक्ष को जानकारी दी है। इस उपचुनाव में महेंद्र सिंह ठाकुर मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी थे जबकि डाॅ. राम लाल मारकंडा अपने विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी को लीड नहीं दिला पाए थे। इसके अलावा शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर भी उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी को लीड नहीं दिला पाए थे तथा उनकी भी शीघ्र आलाकमान से मंत्रणा की संभावना है।
15 को चंडीगढ़ में मंथन के बाद सत्ता-संगठन स्तर पर फेरबदल संभव
इतना ही नहीं, उपचुनाव में हार के कारणों पर 15 नवम्बर को चंडीगढ़ में मंथन होने की संभावना है, जिसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह सहित अन्य नेताओं के भाग लेने की संभावना है। इस मंत्रणा के बाद सत्ता एवं संगठन स्तर पर फेरबदल संभव है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उपचुनाव में मिली हार को लेकर राज्य सरकार की तरफ से रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया गया था। इसके बाद पार्टी आलाकमान ने अलग से भी रिपोर्ट कार्ड देने को कहा है। अब देखना है कि आने वाले दिनों में पार्टी आलाकमान किन नेताओं को तलब करता है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Festivals of july month 2022: जुलाई के पहले पखवाड़े के ‘व्रत-त्यौहार’ आदि

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को जलापूर्ति रहेगी प्रभावित

Ashadha gupt Navratri 2022: इस विधि से करें घट स्थापना, पूरी होगी हर कामना

अमेरिका में भारतीय मूल के दो लोगों ने 12 लाख डॉलर की धोखाधड़ी का दोष स्वीकार किया