होमगार्ड को राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग को लेकर लिखा पत्र

punjabkesari.in Tuesday, Jan 12, 2021 - 05:22 PM (IST)

डलहौजी (शमशेर) : ऑल इंडिया होमगार्डस वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोगिंद्र सिंह चौहडिया ने एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजा है। जिसमे उल्लेखित किया है कि होमगार्ड संगठन प्रदेश में पिछले 58 वर्षों से प्रदेश के साथ-साथ देश की विभिन्न विकट परिस्थितियों व पुलिस बल अर्धसैनिक बल व थल सेना के साथ प्रदेश व देश की आंतरिक सुरक्षा व बाहरी सुरक्षा में अपनी अहम भूमिका निभाता आ रहा है जिससे प्रदेश भलीभांति अवगत है। फिर भी यह संगठन आज तक स्वतंत्र भारत की स्वतंत्रता से वंचित है। समान भर्ती प्रक्रिया प्रशिक्षण, उद्देश्य जैसे शारीरिक मापदंड, लंबाई, छाती, ऊंची कूद, लंबी कूद, दौड़, लिखित परीक्षा, व्यक्तिगत परीक्षण, चिकित्सा जांच, राष्ट्रीय स्तर का परीक्षण व उद्देश्य जिसके पश्चात एक होमगार्ड जवान तैयार होता है। देश की आंतरिक व बाहरी सुरक्षा के लिए फिर भी आज तक इस संगठन का जवान भारतीय संविधान से वंचित रखा गया है। अब उन्हें मुख्यमंत्री, प्रमुख शासन सचिव से उम्मीद है कि 25 जनवरी 2021 को होने वाले आयोजित समारोह में होमगार्ड संगठन को राज्य कर्मचारी घोषित करने में आप का अहम योगदान रहेगा। उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास जताया है कि प्रदेश सरकार के कुशल एवं पारदर्शी नेतृत्व में ऐतिहासिक कदम जरूर उठाया जाएगा, जिससे प्रदेश का होमगार्ड जवान भी स्वयं के भविष्य को उज्जवल एवं सुरक्षित समझ सके।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prashant sharma

Recommended News

Related News