शिमला में 5 साल के बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ, बच्चे का अभी तक नहीं मिला सुराग
punjabkesari.in Friday, Nov 05, 2021 - 11:36 AM (IST)
शिमला : राजधानी शिमला में दीवाली की रात एक दुखदायी घटना हुई है। शिमला की कोढ़ी कॉलोनी से तेंदुए ने एक 5 साल कर बच्चे को उठा लिया है। बच्चे की रात से तलाश की जा रही है लेकिन अभी तक बच्चे की कोई खबर नहीं है। बच्चे का नाम योगराज पुत्र केदारनाथ कोड़ी मोहल्ला शिमला का रहने वाला है। बच्चा रात 10ः30 बजे घर के साथ ही 2 बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी तेंदुए ने बच्चे को उठा लिया। पुलिस बच्चे की तलाश कर रही है। गौरतलब है कि कुछ दिन इससे पहले भी कनलोग क्षेत्र से आदमखोर तेंदुए ने बच्चे को अपना शिकार बनाया था। अब यह दूसरी घटना है जब तेंदुए ने बच्चे को अपना शिकार बनाया है।