लिग्गा पंचायत में तेंदुए ने 6 भेड़ बकरियों को बनाया अपना शिकार

punjabkesari.in Friday, Mar 05, 2021 - 05:54 PM (IST)

तेलका (इरशाद): तेलका क्षेत्र के बाद अब लिग्गा पंचायत में भी तेंदुए ने छह भेड़ बकरियों को अपना शिकार बनाकर लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। लिग्गा पंचायत के लदवाह गांव का चतरो राम पुत्र सुंदर अपनी भेड़ बकरियों को चराने के लिए चारागाह में ले गया था। दोपहर को जब उनकी रखवाली करने गया तो उसने देखा कि तेंदुए ने उसकी 6 भेड़ बकरियों को मार गिराया था व खाने की फिराक में था तो चतरो राम ने शोर मचा कर तेंदुए को वहां से खदेड़ा लेकिन तब तक 6 भेड़ बकरियां दम तोड चुकी थी। चतरो राम ने इसकी सूचना पंचायत उप प्रधान को दी। लिग्गा पंचायत के उप प्रधान राज कुमार ने बताया कि चतरो राम पुत्र सुंदर की छ: भेड़ बकरियां तेंदुए ने मार दी हैं। इनकी डॉक्टरी रिपोर्ट बना दी है। इसके बाद इसे विभाग को सौंपा जाएगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kaku Chauhan

Recommended News

Related News