घर के शौचालय में बैठा था तेंदुआ, महिला ने जैसे खोला गेट...खौफनाक नजारा देखकर निकली चीख; Video Viral

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2026 - 01:27 PM (IST)

Shimla News : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक महिला उस समय हैरान रह गई जब शुक्रवार को उसने अपने घर के शौचालय का किवाड़ खोला और अंदर एक तेंदुआ बैठा हुआ मिला। बाद में वन विभाग ने तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाला।

शौचालय के अंदर बैठे तेंदुए का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सोलन के गरखाल इलाके में जीत राम के घर पर हुई। जब राम की पत्नी ने शौचालय का दरवाजा खोला, तो उसने अंदर तेंदुए को बैठे हुए पाया। वह तुरंत बाहर निकली और शोर मचाया।

अधिकारियों ने बताया कि राम ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि दरवाजा खुला रह जाने के कारण तेंदुआ शौचालय में घुस गया था। अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News