Himachal: कांग्रेस ने हिमाचल में पूरी नहीं की कोई गारंटी, सफेद झूठ बोल रहे मुख्यमंत्री : जयराम

punjabkesari.in Wednesday, Oct 02, 2024 - 07:55 PM (IST)

शिमला (हैडली): नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने कोई गारंटी पूरी नहीं की है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हरियाणा के चुनाव प्रचार में झूठ बोल रहे हैं। जयराम ठाकुर ने यहां जारी बयान में कहा कि हरियाणा के लोग कांग्रेस के झांसे में नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का कार्यकाल करीब 2 वर्ष का हो गया है और चुनावी वायदे के अनुसार 2 लाख युवाओं को रोजगार देने का वायदा झूठा निकला है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में झूठ बोलने वाले और झूठ को सही साबित करने वाले अर्थशास्त्रियों की अलग टीमें हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 18 से 60 वर्ष तक की सभी 22 लाख महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह देने का वायदा पूरा नहीं हुआ। इसके अलावा युवाओं को स्टार्टअप योजना के तहत 680 करोड़ रुपए नहीं मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने झूठ बोलकर सत्ता पाई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में जिस तरह से कांग्रेस ने झूठ बोला, उसको पूरे देश ने देखा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद खटाखट लाभ देने का वायदा करने वाली कांग्रेस फटाफट अपना स्टैंड बदल देगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News