अफीम की खेती करने पर 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Dec 10, 2019 - 01:53 PM (IST)

कुल्लू(दिलीप): हिमाचल प्रदेश में कुल्लू पुलिस ने दो व्यक्तियों को अफीम की खेती करने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 31 मई 2019 को दर्ज एनडीपीएस के मामले में अफीम की खेती करने पर दोनों को गिरफ्तार किया है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने 59 वर्षीय टिकम राम निवासी डाढ़ग, कुल्लू और 58 वर्षीय जय राम निवासी डाढ़ग को पकड़ा है। राजस्व विभाग द्वारा की गई डिमार्केशन में जमीन उपरोक्त दोनों व्यक्तियों की निकली, जिसमें मई माह में अफीम उगाई गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News